समय पर करो सारे काम ;
जी हाँ , इसका सफलता का ये सबसे महत्वपूर्ण मूल मंत्र है कि कोई भी काम कल पर मत छोड़ो ; हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि हर गुजरता हुआ पल हमारी आयू की पूँजी को खर्च कर रहा है. इस नाते हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारी ये पूँजी बेकार न जाये और इसका पूरा लाभ हम ले सकें. यदि आलस करेंगे , आज का काम कल पर टा लेंगे तो इसका का मतलब तो ये हुआ की आज का दिन तो हमने बेकार गवां दिया न.
आलस करना और आज का काम कल पर छोड़ देना , वास्तव में इस जीवन में प्राप्त हुए समय की बहुत बड़ी हानि करना है लेकिन जब हमें इसका एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है , सारा समय निकल जाता है और फिर पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता , संत कबीर ने भी कहा है ; "काल करै सो आज कर , आज करै सो अब ,पल में परलय होयेगी , बहुरि करेगा कब । "
सोचो कि यदि सूरज रोज सुबह उगने में भी आलस करे और दो घंटे देर से निकले तो क्या होगा ? दुनिया के सारे काम उलट पलट हो जायेंगे. इसलिए प्रकृति के इस नियम को कभी मत भूलो। हर काम सही समय पर करो. देर मत करो. सफलता आपके कदम चूमेगी।