Friday, 16 September 2016

लखपति बनने का तरीका ...

एक आदमी जीवन की परेशानियो से इतना दुखी हुआ कि उसने आत्महत्या करने की ठान ली ,इस इरादे से जब वो नदी में  डूबने गया तो वहां एक साधु ने उसका इरादा भांप लिया और पूछा" क्या करने जा रहे हो,..?
'मैं मरना चाहता हूँ..' आदमी ने उत्तर दिया 
'क्यों मरना चाहते हो ? ' साधु ने पूछा तो वह आदमी बोला' "महाराज मेरे पास पैसे नहीं नहीं?और कोई मेरी मदद नहीं करता  ":
साधु ने कहा "बोलो तुम्हें कितने पैसे चाहिए?' मैं तुम्हारी मदद  करूँगा।

आदमी ने साधु की बात सुनी , पहले तो उसे यकीन  नहीं हुआ, फिर देखा की साधु गंभीर है  तो वह आदमी बोला " क्या तुम मुझे उतने पैसे दे सकते हो जितने  मैं माँगू."
 साधु ने कहा" हाँ दे सकता हूँ, बोलो तुम्हें कितने पैसे चाहिए ?"
"क्या आप मुझे एक लाख रूपये दे सकते हो? " आदमी ने पूछा 
"बस एक लाख चाहिए? दूंगा, लेकिन इसके बदले तुम्हें भी मेरी एक मांग  पूरी करनी पड़ेंगी "साधु बोला।

" कैसी मांग?"आदमी ने पूछा तो साधु ने कहा कि  तुम मुझे एक हजार रूपये कमा  कर दो, तो मैं तुम्हें एक लाख दे दूंगा , "
 एक लाख पाने के लालच में आदमी ने साधु की बात मान ली और एक हजार रूपये कमाने का तरीका सोचने लगा, 

वह जो भी काम सोचता, उसे लगता ये काम तो निचले स्तर  का है, मैं इसे क्यों करूं?, 
आखिर में उसने स्टेशन पर मजदूरी करने का मन बना लिया फिर वह दिन रात कुलीगिरी करता रहा, थोड़े दिनों में एक हजार जमा होते ही वह साधु के पास पहुंचा , तो साधु वहां से जा चूका था , आदमी  बड़ा दुखी हुआ, उसे लगा कि एक लाख रूपये मारे गए. साधु ने उसे धोखा दिया। 

वह दुखी मन से वहां से चल पड़ा. एक हजार रूपये उसकी जेब में थे, जो उसने कमाए थे. उस पैसे से उसने पान बीड़ी का धंधा  कर लिया।  साल दो साल में  ही उसका काम चल निकला ।  धीरे धीरे वो लखपति बन गया।  

आदमी को जब  भी उस साधु की याद आती वह सोच में  पड जाता कि  क्या वाकई साधु ने उसे धोखा दिया या, काम करके लखपति बनने का तरीका सिखाया  ?
कहानी - प्रभुदयाल खट्टर 

Thursday, 15 September 2016

यदि दुखों से बचना चाहते हो तो...

अक्सर हम लोग कहते हैं जीवन मुसीबतों से भरा है  , और ये भी सत्य है  कि  मुसीबत हमें कभी अच्छी  नहीं लगती, नतीजा क्या होता है  मुसीबतों से भागना, जी हाँ   नतीजा होता है  मुसीबतों से भागना  , हम मुसीबत को हल करने की बजाय भाग खड़े होते हैं .

हमें लगता है कि ऐसा करतने से हम बच सकते  हैं  जबकि वास्तविक्ता तो ये है कि  मुसीबतों से दूर भागने से मुसीबतें तो वहीँ रहती हैं, जबकि, उन्हें हल न करके, उन्हें दूर न करके, हम जो समय भागने में  लगातें हैं, वो हमारे जीवन का अमूल्य समय होता है, जो व्यर्थ चला जाता ही  और मुसीबत को दूर न करके हम मुसीबत से हो रहे नुक्सान पर ध्यान न देकर , अपनी मुसीबत को और बढ़ लेते हैं. ये सिलसिला कभी ख़त्म नहीं होता , एक के बाद एक मुसीबत आती है फिर, जिससे जीवन दुखों से भर जाता है  यदि दुखों से बचना चाहते हो तो मुसीबतों का सामना करो. डटे रहो. 

Tuesday, 30 August 2016

सूरज सुबह दो घंटे देर से निकले तो ..?

सफलता के टिप्स ; हाँ दोस्तों...इस श्रृंखला में  हम आपको बताएँगे सफलता के कुछ ऐसे टिप्स जो यदि अपनाये जाएँ तो कामयाबी हमारे चरण चूमने लगती है. सफलता का सबसे पहला टिप है ;

समय पर करो सारे काम  ;

जी हाँ , इसका सफलता का ये सबसे महत्वपूर्ण मूल मंत्र  है कि  कोई भी काम कल पर मत छोड़ो ; हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि  हर गुजरता  हुआ पल हमारी आयू की पूँजी को खर्च कर रहा है. इस नाते हमें ध्यान रखना चाहिए कि  हमारी ये पूँजी बेकार न जाये और इसका पूरा लाभ हम ले सकें. यदि आलस करेंगे , आज का काम कल पर टा लेंगे तो इसका का मतलब तो ये हुआ की आज का दिन तो हमने बेकार गवां दिया न.

आलस करना और आज का काम कल पर छोड़ देना , वास्तव में इस जीवन में प्राप्त हुए समय की बहुत बड़ी हानि करना है लेकिन जब हमें इसका एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है , सारा समय निकल जाता है और फिर पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता , संत कबीर ने भी कहा है ; "काल करै सो आज कर , आज करै सो अब ,पल में परलय होयेगी , बहुरि करेगा कब । "

 सोचो कि  यदि सूरज रोज सुबह उगने में भी आलस करे और  दो घंटे देर से निकले तो क्या होगा ? दुनिया के सारे काम उलट पलट हो जायेंगे. इसलिए प्रकृति के इस नियम को कभी  मत भूलो। हर काम सही समय पर करो. देर मत करो. सफलता आपके कदम चूमेगी।

Popular Posts